रामेश्वरम ग्रुप का जत्था चारधाम एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए रवाना,

BHUPENDRA SINHA

June 12, 2026

छुरा/ गरियाबंद:- छुरा विकासखंड के समीप स्थित ग्राम टेगनाबासा से रामेश्वरम ग्रुप के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का एक जत्था चारधाम एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व गांव के हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयघोष के साथ अपनी यात्रा का शुभारंभ किया।

रामेश्वरम ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका समूह प्रतिवर्ष किसी न किसी प्रमुख तीर्थस्थल की यात्रा करता है। इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारिका धाम के दर्शन के साथ-साथ प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, नागेश्वर, महाकालेश्वर तथा ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे।

ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि वे तीर्थस्थलों में पूजा-अर्चना कर गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे तथा सभी ग्रामवासियों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा में हुमन सिन्हा, उमेश सिन्हा, कमलेश सिन्हा, तिलेश सिन्हा, यशपेंद्र सिन्हा, तरुण सिन्हा, तेजेश्वर ध्रुव, चोवाराम, महेश यादव एवं मोहन सिन्हा शामिल हैं।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment