पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने ली जिले की पहली विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को त्वरित निपटाने व डिजिटल पुलिसिंग पर दिया जोर

BIRENDRA KUMAR SEN

July 25, 2026

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने ली जिले की पहली विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को त्वरित निपटाने व डिजिटल पुलिसिंग पर दिया जोर

बलौदाबाजार: जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) ने आज पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में अपनी प्रथम विस्तृत ‘अपराध समीक्षा बैठक’ ली। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति और लंबित अपराधों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने बैठक की शुरुआत में ही स्पष्ट संदेश दिया कि जन-सुरक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण, विवेचना में तेजी लाने और साक्ष्यों का त्वरित संकलन करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और मामलों का समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक में सी.सी.टी.एन.एस. (CCTNS) की प्रगति पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी थाना और चौकियां CCTNS पर पूर्ण रूप से सक्रिय रहें और सभी अपराधों का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने से अपराधों की विवेचना में गति आएगी और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसंपर्क बढ़ाने और आम जनता से बेहतर तालमेल बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, एसडीओपी भाटापारा श्री तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजेश श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment