ग्राम पंचायत टेंगनाबासा में पीडीएस भवन एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन,

BHUPENDRA SINHA

July 25, 2026

छुरा/ गरियाबंद:-ग्राम पंचायत टेंगनाबासा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती मुंगेश्वरी ठाकुर, सरपंच श्रीमती राजकुमारी ध्रुव एवं उपसरपंच रेखचंद साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव सरोज कुमार, पंच तुलेश साहू, भगवानी ध्रुव, तिहारू ध्रुव, यामिनी यादव, कुंती सिन्हा, प्रमिला सिन्हा, यमुना ध्रुव, बिजली ध्रुव, ग्राम पटेल बूढ़ान सिंह, गंगाराम ध्रुव, हरि सिन्हा, रेवाराम ध्रुव, लखन साहू, कुंजे दीवान, राधेलाल, बरसाती सिन्हा एवं शिव राजपूत सहित समस्त पंचायतवासी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि पीडीएस भवन एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से पंचायत क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment