रेलडबरी में सफल टीकाकरण अभियान 0 से 5 वर्ष के 14 बच्चों को लगे टीके, मितानिनों और महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

SARJU PRASAD SAHU

April 21, 2026

कोरबा। 21 अप्रैल 2026)। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के रेलडबरी 1/2, नवाडीह एवं राउतपारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 14 बच्चों को आवश्यक टीके लगाए गए, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया।

यह कार्यक्रम आरएचओ विमल सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर अनीता यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य टीम में नंदनी साहू, गौरी राठौर, यशवंती बर्मन, तरुणकांति के अलावा मितानिन उर्मिला, नीरा नेटी, सीता कश्यप और अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के दौरान मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिससे अभियान को व्यापक सफलता मिली।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। आरएचओ विमल सिंह एवं सुपरवाइजर अनीता यादव ने जानकारी दी कि अब टीकाकरण का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चों और महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पंच सतपाल सिंह नेटी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण जरूर कराएं, जिससे उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य मिल सके।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment