SP Bhavana Gupta Holds Crime Review Meeting; पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ली अपराध समीक्षा बैठक — लंबित प्रकरणों के त्वरित निकाल, गुंडा एक्ट, साइबर शिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं पर दिए कड़े निर्देश

TEJASWI NATH SONI

November 19, 2025

बलौदाबाजार-भाटापारा, 19 नवम्बर 2025/
जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आज प्रातः 11 बजे पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों, चालान, मर्ग, शिकायतों और धारा 173(8) भादवि के प्रकरणों का अविलंब निकाल करने के निर्देश दिए गए।


नए गुंडा और निगरानी बदमाशों के प्रकरण जल्द खोलने के निर्देश

SP ने थाना प्रभारियों को—

  • नए गुंडा एक्ट के प्रकरण

  • नए निगरानी बदमाशों की फाइल
    तुरंत तैयार करने और ऐसे व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिलाबदर (District Badar) के प्रकरणों को पूरा कर अविलंब कार्यालय भेजने का आदेश दिया गया।


साल 2023, 2024 एवं 2025 के लंबित गंभीर अपराधों का त्वरित निपटारा करने के आदेश

बैठक में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण जैसे गंभीर मामलों की विवेचना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
SP ने स्पष्ट कहा—
“सभी लंबित प्रकरणों का इस वर्ष के अंत तक निपटारा करना अनिवार्य है।”


साइबर शिकायतों को प्राथमिकता — NCRB व साइबर पोर्टल की सभी शिकायतों का तत्काल निपटान

SP भावना गुप्ता ने कहा कि—

  • Cyber Police Portal

  • NCRB Complaints
    का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए।
    उन्होंने साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।


ई-साक्ष्य, त्रिनयन, मेडलीपार, CCTNS में 100% डेटा एंट्री करने के निर्देश

ऑनलाइन सिस्टम पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने का संदेश देते हुए SP ने कहा—

  • e-Sakshya

  • Trinayan

  • Medlepar

  • CCTNS (IIF-5, IIF-6 सहित)
    में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए।


सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता — यातायात नियम उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निलंबन का निर्देश

हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए SP ने—

  • दुर्घटना रोकथाम के प्रभावी उपाय

  • ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

  • गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन
    के आदेश दिए।


चरोटी हत्या कांड एवं पलारी लूट प्रकरण में उत्कृष्ट कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

SP भावना गुप्ता ने—

  • तेजस्विनी पटेल हत्याकांड (चरोटी)

  • लूट व चाकूबाजी प्रकरण (थाना पलारी)
    में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को
    प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

  • श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

  • श्री तारेश साहू, SDOP भाटापारा

  • श्रीमती निधि नाग, SDOP बलौदाबाजार

  • श्री राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय

  • श्री तुलसी लेकाम, उप पुलिस अधीक्षक

  • सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक (AJAK)

  • समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी

  • पुलिस कार्यालय का स्टाफ

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment