बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खेती-किसानी ने पकड़ी रफ्तार – मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

July 17, 2026

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। खेतों में धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। इस मौके पर बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र के किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय पर हुई यह वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इससे अच्छी फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से खेतों में रौनक लौट आई है, लेकिन किसानों की वास्तविक परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को समय पर डीएपी, एनपीके और अन्य जरूरी खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। आज भी कई सहकारी समितियों में किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रकृति किसानों पर मेहरबान है, तो दूसरी तरफ सरकार की लापरवाही किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है। यदि समय पर खाद, बीज और कृषि सुविधाएं नहीं मिलीं तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार से मांग की कि बसना विधानसभा सहित पूरे महासमुंद जिले में सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और कृषि सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती का काम पूरा कर सकें।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस हमेशा किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तभी प्रदेश मजबूत होगा।

 

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment