लच्छनपुर में श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह 2026 का आयोजन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 3, 2026

पलारी विकास खंड, ग्राम लच्छनपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की असीम कृपा से ग्राम लच्छनपुर के बजरंग चौक में श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा। कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया, दिनांक 04 फरवरी 2026 दिन बुधवार से प्रारंभ होकर फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी, दिनांक 13 फरवरी 2026 तक चलेगा।

आयोजन की जिम्मेदारी आयोजन कर्ता जीवराखन साहू द्वारा निभाई जा रही है। ग्राम पंचायत सरपंच भूपेंद्र साहू का आयोजन को विशेष सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दिनेश रजक, लखन साहू, सोनसाय यदु, तुलसी साहू, छन्नु साहू, जनक साहू, गोविंद साहू, मुन्ना यदु, मनहरण साहू, धनीराम यदु, चमार राय यदु, पुनाराम रजक, नारायण यदु एवं नरोत्तम साहू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

श्री कृष्णालीला मंडली लच्छनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस अखण्ड नवधा रामायण समारोह के दौरान लगातार रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

समस्त ग्रामवासी लच्छनपुर ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि समारोह का शुभारंभ पुरोहित महाराज श्री गेंदलाल चौबे जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment