प्रदूषण और जनस्वास्थ्य को लेकर शिवसेना का विरोध, अवैध उसना राइस मिल बंद करने की मांग

TEJASWI NATH SONI

January 12, 2026

अकलतरा | जांजगीर-चांपा
जिले के अकलतरा नगर क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति के संचालित उसना राइस मिल के खिलाफ शिवसेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नगर के बीच स्थित मां मनका दाई मंदिर के पीछे संचालित श्री सत्यनारायण राइस इंडस्ट्रीज को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर शिवसेना जिला जांजगीर-चांपा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि नगर के भीतर राइस मिल के संचालन से धूल, राखड़ एवं प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे नगरवासियों को सांस और आंखों से संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही आसपास के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।

शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित उसना राइस मिल को शीघ्र बंद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो नगरवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना के जिला, ब्लॉक एवं नगर स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment