जांजगीर-चांपा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, विकासखंड नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के आयोजित निर्विरोध मनोनयन कार्यक्रम में शैलेन्द्र बंजारे को पुनः मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि शैलेन्द्र बंजारे पूर्व से ही मीडिया प्रभारी के पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। समाज की गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार, सामाजिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पुनः इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र बंजारे ने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बधाई देने वालों में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष भूषण खटकर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, पूर्व पार्षद इतवारी खुंटे, डमरू प्रसाद मनहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष पामगढ़ शत्रुहन बंजारे, वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र अजय, डॉ. दिलीप बर्मन, सरपंच अनिल खुंटे, सरपंच सुनील बंजारे, भारतीय बहुजन कल्याण संघ के अध्यक्ष विभीषण पात्रे (शिवरीनारायण), अधिवक्ता अमित खुंटे, पत्रकार विकास साहू, अधिवक्ता मुकेश भारद्वाज, अधिवक्ता किशन बघेल, रामेश्वर कठोतिया, अधिवक्ता अजय जांगड़े, मदन मनहर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मित्रगण शामिल रहे। सभी ने शैलेन्द्र बंजारे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।