बागबाहरा। महासमुंद जिले के सक्रिय कांग्रेस नेता शाहजान पाशा को ब्लॉक स्तर पर पार्टी की कमिटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव द्वारा जारी की गई है, जो संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शाहजान पाशा को उनके क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू, शहर अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा, कोमाखान अध्यक्ष खेमराज सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। शाहजान पाशा के ब्लॉक उपाध्यक्ष बनने पर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के गांव सुखरीडबरी, दावनबोड, सुनसुनिया, टूरिझर और अनवरपुर के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग जगहों पर भव्य आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि शाहजान पाशा आबकारी विभाग के विधायक प्रतिनिधि के पद पर हैं। अब उन्हें मिली संगठन की जिम्मेदारी से क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह बढ़ा है। नियुक्ति के बाद शाहजान पाशा ने कहा कि वे ब्लॉक स्तर पर बूथ मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करेंगे। यह कदम आगामी संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है।
नई जिम्मेदारी के बाद शाहजान पाशा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। वे कांग्रेस की रीतिनीति का प्रचार करेंगे तथा जनसमस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाने पर जोर देंगे। इस नियुक्ति को बागबाहरा ब्लॉक में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने में सहायक बताया गया है।
शाहजान पाशा के ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर ताम्रध्वज बघेल, हरप्रीत छबड़ा, पंकज हरपाल, मानता यादव, लोकेश उइके, मिथुन अमीर, खोमेश साहू, राहुल यादव, लखन बघेल, योगेंद्र साहू, जीवन नायक, पोखराज यादव, धानस पटेल, मिथलेश चौहान, गोविन्द पटेल, चंद्रेश्वर दीवान, भागवत पटेल, पिलड़ौ साहू, कुबेर यादव, हेमंत दीवान, मनराखान यादव, पीरो बाई पटेल, जानकी बाई यादव, रतनी बाई दीवान, मानो बाई, पिलाबाई, हेमीन ध्रुव, सुशीला यादव, रुक्मणि नाग सहित अन्य ने बधाई दी।