भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियाँ समय से पहले लागू

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 20, 2026

पलारी 20 अप्रैल। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिया गया निर्णय आज से प्रभावी हो गया है। राज्य में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ निर्धारित समय से 10 दिन पहले शुरू कर दी गई हैं, हालांकि इस संबंध में आदेश एक सप्ताह पहले ही जारी कर दिया गया था।

मौसम में अचानक आई तेज गर्मी और तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण सरकार ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया। शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और निजी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि वे तय तिथि से पहले ही अवकाश घोषित करें, जिसका पालन आज से पूरे प्रदेश में शुरू हो गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा था, जिससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही थी।

अभिभावकों और शिक्षकों ने इस निर्णय को राहत भरा बताया है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बच्चों का नियमित स्कूल जाना कठिन हो रहा था, ऐसे में समय से पहले छुट्टी देना जरूरी कदम था।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में सावधानी बरतें, अधिक पानी पिएं और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment