संजय शर्मा ने लकवाग्रस्त युवक से की मुलाकात, मदद का भरोसा

SARJU PRASAD SAHU

May 2, 2026

कोरबा। जिले के मोहनपुर ग्राम निवासी लखन महंत के लकवाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा उनके निवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से चर्चा कर हरसंभव सहयोग और बेहतर उपचार की व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

संजय शर्मा की पहचान क्षेत्र में एक सेवा-समर्पित और जन-जन से जुड़े नेता के रूप में स्थापित है। वे लगातार जरूरतमंद, पीड़ित और वंचित वर्गों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग—हर वर्ग के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव और सहज संवाद देखने को मिलता है।

ग्रामीणों के अनुसार, संजय शर्मा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में सेवा भाव से कार्य करने वाले जनसेवक हैं। उनका व्यवहार, सक्रियता और संवेदनशीलता उन्हें क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने लखन महंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उनका यह दौरा एक बार फिर दर्शाता है कि वे जनता के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment