संयुक्त टीम ने 12 होटलों का किया निरीक्षण, खाद्य गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिए गए

TEJASWI NATH SONI

May 2, 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार संचालित “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शहर के 12 होटलों एवं रेस्टॉरेंट्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जलेबी एवं बेसन लड्डू के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🍽️ इन प्रतिष्ठानों का हुआ निरीक्षण

संयुक्त टीम द्वारा जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई, उनमें—

मानिकपुरी होटल, राजस्थानी भोजनालय एवं स्वीट्स, दुर्गा कैंटीन एवं होटल, बीकानेर स्वीट्स, रूपड़ा मिष्ठान भंडार, भगवती भंडार, राजेश होटल सहित कुल 12 होटल व रेस्टॉरेंट शामिल हैं।

⚠️ दिए गए जरूरी निर्देश

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल संचालकों को निम्न निर्देश दिए—

लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें

खाद्य पदार्थों को ढककर रखें

परोसने में अखबार का उपयोग न करें

स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें

फूड हैंडलर्स का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

हेड कवर एवं ग्लव्स का उपयोग अनिवार्य करें

🔍 अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य कारोबार में स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करना है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment