पलारी। 09 मई 2026 थाना पलारी पुलिस ने ग्राम नवागांव जंगलोर मार्ग में राहगीर से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने रात के समय रास्ता पूछने आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रभान आवडे निवासी ग्राम भोरिंग जिला महासमुंद ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 07 मई 2026 को अपनी बेटी से मिलने ग्राम नवागांव जा रहा था। ग्राम जंगलोर के पास रास्ता भटक जाने पर उसने वहां खड़े कुछ युवकों से नवागांव का रास्ता पूछा। आरोपियों ने उसे रास्ता बताने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल के पीछे आने को कहा।
बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे गौटिया तालाब के पास आरोपियों ने प्रार्थी को रोक लिया और बेल्ट से मारपीट कर डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन एवं ₹8000 नगद लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना पलारी में अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने बीट प्रणाली के तहत आसपास के गांवों में सूचना संकलन कर आरोपियों की पहचान की। लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी उबारनदास खंडेलवाल एवं धनंजय उर्फ सोनू खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने लूट की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AE 6081 और लूटा गया मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों को 09 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. उबारनदास खंडेलवाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम जंगलोर बीच बस्ती थाना पलारी
2. धनंजय उर्फ सोनू खंडेलवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जंगलोर मामा भांचा चौक थाना पलारी
पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।