दुष्कर्म के आरोपी को पलारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 26, 2026

पलारी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने थाना पलारी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 24 फरवरी की रात पति से पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी। ग्राम पारसाभदेर जाने के लिए रास्ते में सहायता मांगने पर ग्राम लकड़िया निवासी 53 वर्षीय रविन्द्र भारद्वाज ने मदद का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि आरोपी ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) एवं 351(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को 25 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment