पलारी। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा युवा प्रकोष्ठ में युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चन्द्राकर को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों एवं युवाओं में हर्ष का माहौल है।
उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल चन्द्राकर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर शुभकामना संदेश में कहा गया कि राहुल चन्द्राकर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं युवा हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित में नए कार्य किए जाएंगे।