BIRENDRA KUMAR SEN

May 29, 2026

सोनाखान वनांचल के खिलाड़ियों का ऐतिहासिक कमाल: डोंगरगढ़ वूशु प्रतियोगिता में जीता ‘ओवरऑल चैंपियन’ का खिताब

नन्हे खिलाड़ियों ने बढ़ाया सोनाखान का मान जीत गोल्ड, जीता दिल।

रिकोकला।डोंगरगढ़ में 20 से 24 मई तक आयोजित ’17वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता’ में बलौदा बाजार जिले के वनाँचल क्षेत्र सोनाखान के एक छोटे से गाँव बिजेमाल के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। ताउलु ग्रुप इवेंट के जूनियर वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए। सोनी रात्रें,पूजा दीप,कविता मांझी,अंजू साहू एवं कुसुम भोई ने कांस्य पदक में कब्जा जमाकर वनाँचल कि धरती का मान बढ़ाया है।

ज्ञात हो कि इस बार के आयोजित प्रतियोगिता में जिले से कुल 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें बलौदा बाजार जिले ने कुल 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरे प्रदेश में सर्वाधिक पदकों के साथ ‘ओवरऑल स्टेट चैंपियन’ की ट्रॉफी अपने नाम की है जिससे सोनाखान वनाँचल क्षेत्र का नाम जिले सहित प्रदेश भर में खेल के क्षेत्र में रौशन हुआ है।

इसमें सोनपुर , चांदन ग्राम के फाइटर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अकेले 1गोल्ड,1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

प्रतिभागी खिलाड़ियों के नाम: चांदन ग्राम से: कुमारी थर्मिला विश्वकर्मा 45kg महिला सीनियर वर्ग सिल्वर मेडल, सोनपुर ग्राम सुनील पटेल 45 kg जूनियर वर्ग गोल्ड मेडल,निलेश साहू 75kg जूनियर वर्ग ब्रांच मेडल,दीनदयाल पटेल 60 kg जूनियर वर्ग ब्रांच मेडल, लोचन पटेल 48 kg जूनियर वर्ग ब्रांच मेडल,खैरा ग्राम तुलेश चौहान 54 kg जूनियर वर्ग ब्रांच मेडल प्राप्त कर सुविधाओं के अभाव में भी इतिहास रचा।

वही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कि बात कि जाएं तो बरपानी ग्राम में वूशु का नियमित प्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल के खुले मैदान में सुबह आयोजित किया जाता रहा है।आवश्यक संसाधनों और आधुनिक साधनों के अभाव के बावजूद इन खिलाड़ियों ने कड़े अभ्यास, कड़े परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

जिला वूशु एसोसिएशन के सीनियर खिलाड़ी एवं कोच संजय कुमार जगत ने कहा कि यदि इन प्रतिभावान बच्चों को सही व्यवस्था और आधुनिक खेल उपकरण मिलें तो ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

वुशू एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने दी बधाई ।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला बलौदा बाजार वूशु एसोसिएशन के कोच ने पूरे जिला वूशु एसोसिएशन की ओर से सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है साथ ही छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले जी, डीजीपी,आईपीएस छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डी कोंडिया एवं संजय जगत ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ीओ बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment