सूखे नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी मुस्कान रात्रे गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

July 23, 2026

सूखे नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी मुस्कान रात्रे गिरफ्तार

नशीली टैबलेट सप्लाई करने का आरोप, पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा “सूखे नशे” के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही आरोपी मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की अवैध आपूर्ति कर युवाओं तक नशा पहुंचाने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्कान रात्रे पति प्रिंस यादव (27 वर्ष) निवासी हिरापुर, साहू के घर के सामने, थाना कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को गोकुल नगर श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अनिस एवं कपिल तिवारी को 73 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 389/26 के तहत धारा 22-बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित नशीली टैबलेट मुस्कान रात्रे से लेकर शहर में लोगों को बेचते थे। आरोपियों के इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने फरार चल रही मुस्कान रात्रे की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीली दवाओं की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा प्रतिबंधित टैबलेट कहां से लाई जाती थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment