छेड़छाड़ मामले में फरार आरोपी संजय कुमार यादव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

BIRENDRA KUMAR SEN

July 23, 2026

छेड़छाड़ मामले में फरार आरोपी संजय कुमार यादव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा। छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार यादव (42 वर्ष), निवासी जयरामनगर (खैरा), थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम थाना रोड अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

पीड़िता को धमकाकर की थी छेड़छाड़

मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को आरोपी संजय कुमार यादव ने पीड़िता के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी संजय कुमार यादव को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी एवं एएसआई दाऊ लाल बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment