सुशासन तिहार में पिथौरा के बाल वैज्ञानिकों का सम्मान, राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित

SARJU PRASAD SAHU

May 16, 2026

सुशासन तिहार में पिथौरा के बाल वैज्ञानिकों का सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली 2026 के लिए सृष्टि और पीयूष का चयन

महासमुंद। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिथौरा के दो बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

पीएम श्री विद्यालय पिथौरा की छात्रा सृष्टि यदु द्वारा तैयार “मल्टीपरपज स्मार्ट रोबोटिक्स” मॉडल तथा सेंट फ्रांसिस विद्यालय पिथौरा के छात्र पीयूष साहू द्वारा तैयार “सांपों की सुरक्षा वाली चारपाई” मॉडल का चयन आगामी सितंबर 2026 में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मेला, दिल्ली के लिए किया गया है।

दोनों विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के मार्गदर्शन एवं शिक्षक गौरव चंद्राकर की विशेष देखरेख में तैयार किया गया। इस उपलब्धि पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मा पटेल, जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन, सीमा चंद्राकर, रेखराज शर्मा, संपा बोस, पूर्णानंद मिश्रा, नरेश पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक गौरव चंद्राकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment