उतरदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

SARJU PRASAD SAHU

May 30, 2026

कोरबा। भाजपा मंडल हरदी बाजार के शक्तिकेंद्र उतरदा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दुर्गेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, ताकि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही प्रत्येक माह अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और उसके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विधायक प्रतिनिधि समोस सागर एवं नंदकुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें।

बैठक में रामगोपाल कश्यप, हरि राठौर, संतोष तिवारी, अक्ति पटेल, लाखन कश्यप, संतोष मरावी, लकेश्वर मरकाम, शांतिलाल राठौर, जीवन साहू, प्रदीप मिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से भाजपा ने संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का संदेश दिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment