दतरेंगी शिविर में 385 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को वितरित की सामग्री एवं चेक

TEJASWI NATH SONI

May 30, 2026

बलौदाबाजार, 30 मई 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत दतरेंगी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दतरेंगी सहित 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में प्राप्त कुल 1,299 आवेदनों में से 385 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत लगभग 254 हितग्राहियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सामग्री एवं चेक वितरित किए गए। इनमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।

इसके अलावा मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल एवं आइस बॉक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधे तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का लाभ उठाया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment