सुशासन तिहार में अधिकारियों ने पूल वाहन से पहुंचकर दिया जनसेवा और समन्वय का संदेश

TEJASWI NATH SONI

May 16, 2026

बलौदाबाजार, 16 मई 2026। पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल की बचत एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पूल वाहन का उपयोग करते हुए विकासखंड पलारी अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कुसमी में भाग लिया।

🚌 एक बस में सवार होकर पहुंचे अधिकारी

सभी अधिकारी पहले कलेक्टोरेट परिसर में एकत्रित हुए, जिसके बाद वे एक बस में सवार होकर समाधान शिविर कुसमी के लिए रवाना हुए। प्रशासन की इस पहल और अधिकारियों के सादगीपूर्ण व्यवहार ने आमजन के बीच सकारात्मक एवं प्रेरक संदेश दिया।

🌍 संसाधनों के संयमित उपयोग का संदेश

गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से संसाधनों के संयमित उपयोग एवं सामूहिक उत्तरदायित्व निभाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा सभी जिला अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को सुशासन शिविर या अन्य शासकीय दौरों के दौरान पूल वाहन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

🤝 जनसेवा के साथ जिम्मेदारी का उदाहरण

अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से यात्रा करने की इस पहल को संसाधनों की बचत, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक समन्वय का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment