राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: बलौदाबाजार में निकाली गई भव्य हेलमेट जागरूकता रैली, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ

TEKRAM KOSLE

January 7, 2026

रिपोर्टर टेकराम

बलौदाबाजार | 07 जनवरी 2026 | जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर आज बलौदाबाजार में जिला पुलिस एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता हेलमेट रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना रहा।


इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं माननीय श्री टंकराम वर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर हेलमेट जागरूकता रैली को रवाना किया।
दोपहिया चालकों को किया गया हेलमेट वितरण
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री का संदेश: “हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन”
माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा—
“अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है। यदि वाहन चालक हेलमेट पहने तो इन दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सकती है। हेलमेट केवल कानून नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है।”
उन्होंने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियानों की प्रशंसा करते हुए आम नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।
यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन हेतु यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि हेलमेट रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
नगर भ्रमण कर लोगों को किया गया जागरूक
हेलमेट रैली ने बलौदाबाजार नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मोटरसाइकिल चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
यातायात पुलिस की अपील
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने कहा कि—
“सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का पालन सभी के लिए आवश्यक है। जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।”

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment