छुरा में मेधावी छात्रा महक सचदेव का सम्मान, प्रदेश में 7वाँ स्थान हासिल,

BHUPENDRA SINHA

May 2, 2026

छुरा/ गरियाबंद – स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा की प्रतिभाशाली छात्रा महक सचदेव ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7वाँ स्थान अर्जित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से नगर पंचायत छुरा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों द्वारा उनके निवास स्थान पहुँचकर महक सचदेव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। अध्यक्ष महोदया ने कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं प्रतिभा का परिणाम है, जिसने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आगे कहा कि महक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और सभी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

सभी ने महक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

इस अवसर पर सभापति बलराज पटेल, गरिमा ध्रुव, रजनी लहरे, जिला महामंत्री थानसिंग निषाद, नगर के व्यापारी सफर सचदेव, रिंकू सचदेव,विजय सचदेव निखिल साहू, नारायण पटेल, एवं कामनी कृपाशंकर यादव, कुश साहू सहित परिवारजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने उनको बधाई प्रेषित किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment