पिथौरा।उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा इकाई द्वारा चलाए जा रहे अनवरत सदस्यता संपर्क अभियान-2 के तहत संगठन विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 21 जून 2026, रविवार को सदस्यता संपर्क अभियान की टीम ग्राम खुरसीपार पहुंची, जहां समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
अभियान में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं विकासखंड संरक्षक पी.सी. त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष यू.के. दास, मीडिया प्रभारी सांकरा जोक मनोज मिश्रा तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कुमार पंडा शामिल रहे। टीम ने गांव के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान ओम प्रकाश मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, करुणासिंधुकर, सुनील मिश्रा एवं सूर्यकांत मिश्रा ने उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा इकाई की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का सदस्यता प्रपत्र भरवाकर एवं रसीद प्रदान कर संगठन में स्वागत किया गया।
सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात पदाधिकारियों ने नवसदस्यों से आह्वान किया कि वे विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रत्येक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
अभियान के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सदस्यता संपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता को और सुदृढ़ किया जाएगा।