छुरा/गरियाबंद :- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम दादरगांव (नया) में सदस्यता अभियान के तहत जोरदार सेनानी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेनानी भाइयों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संगठन की विचारधारा, छत्तीसगढ़ के हक-अधिकार, संस्कृति के संरक्षण तथा समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में सदस्यता अभियान के पोस्टर चिपकाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उपस्थित सेनानी भाइयों ने ग्रामीणों को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता को संगठन से जोड़ने का अभियान लगातार चलता रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़िया समाज की आवाज और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक में पार अध्यक्ष कलाराम नेताम, डीगेश्वर मरकाम, तेज कुमार मरकाम, अन्नकुमार नेताम, अशोक कुमार मरकाम, हेमंत कुमार नेताम, गेश्वर कुमार नेताम, तुलेश्वर कुमार नेताम, महेश्वर कुमार नेताम, अनंत कुमार नेताम, राकेश कुमार नेताम, हेम कुमार नेताम, सौरभ नेताम, भगवानी नेताम, नकुल मरकाम, गणेश राम मरकाम, पुष्पराज साहू एवं चोखेलाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान अब लगातार अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान एवं जनहित की लड़ाई को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। बैठक का समापन “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी” के जयघोष के साथ हुआ।