पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल में प्रवेश हेतु 14 मई को निकलेगी लॉटरी

TEJASWI NATH SONI

May 13, 2026

अभिभावकों की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया से होगी भर्ती

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल में कक्षा पहली से आठवीं तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 14 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 तक पूर्ण की गई थी।

विद्यालय के प्राचार्य बिशेराम मंडलेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

🎓 कक्षा पहली में 50 सीटें निर्धारित

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा पहली में कुल 50 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है।

🗓️ 14 मई को ऑडिटोरियम हॉल में होगी लॉटरी

लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 14 मई 2026, गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की जाएगी। सभी अभिभावकों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

👨‍💼 कई अधिकारी रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, बीईओ तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष गणेशशंकर साहू की उपस्थिति भी रहेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment