झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत, सामाजिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

SARJU PRASAD SAHU

January 12, 2026

बलौदाबाजार–भाटापारा ।झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र (पंजीयन क्रमांक 5066) की ओर से जिला बलौदाबाजार–भाटापारा अंतर्गत थाना गिधौरी–टूण्डरा के नवनियुक्त युवा थाना प्रभारी श्री प्रवीण मिंज के आगमन एवं नववर्ष के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री चंदराम यादव, सह सचिव श्री भरभरी यादव, महामंत्री श्री शंभु यादव, महामंत्री श्री रामदयाल यादव, शिक्षक श्री महेश यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव सहित श्री शिव यादव एवं श्री जगदीश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से यादव समाज में कानूनी जानकारी, अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समाज की ओर से संभावित पहल एवं सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

थाना प्रभारी श्री प्रवीण मिंज ने समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों में समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में भी समाज के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक संवाद के संकल्प के साथ हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment