एकता, विविधता, शक्ति, शहादत और शौर्य की गाथा गाते लहराया तिरंगा,
छुरा / गरियाबंद :- विकासखंड मुख्यालय छुरा में आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला परिसर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का यशगान करते हुए प्रभात फेरी निकाली। नन्हे कदमों की मधुर ध्वनि और बैंड की थाप से पूरा छुरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर नगर पंचायत प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, गांधी मैदान (शीतला मंदिर प्रांगण) में पार्षद रामजी दीवान तथा मुख्य परेड ग्राउंड में सभापति बलराज पटेल ने ध्वजारोहण किया। ध्वज शिष्टाचार के बाद मुख्य अतिथि बलराज पटेल ने आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शालेय विद्यार्थियों ने वीर रस से ओतप्रोत भाषण, गीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के भूतपूर्व छात्र शहीद महेंद्र सिंह ध्रुव एवं शहीद राजेश कुमार ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा अमर शहीदों की शौर्य गाथा का वाचन किया गया।
मुख्य अतिथि बलराज पटेल ने कहा कि हमें आजादी के अर्थ को सही मायनों में समझना होगा। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए देश की प्रगति में सहयोग करना चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि “पंद्रह अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक अहसास, एक इतिहास, एक दर्द, एक गर्व और एक जिम्मेदारी है। यह दिन मातृभूमि के प्रति प्रेम और गौरव का प्रतीक है। यह हमारे आत्मसम्मान और स्वतंत्र अस्तित्व का उत्सव है। हमें भारतीय होने पर गर्व है।”
एल्डरमैन तुलाराम साहू ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए लंबा संघर्ष और बलिदान दिया है। हमें स्वतंत्रता की कीमत को समझते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने किया। नगर पंचायत द्वारा सराहनीय पहल करते हुए विभिन्न विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पारितोषिक प्रदान किया गया। सफल एवं सरस संचालन के लिए शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान रिज़वी, सभापति चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, गरिमा ध्रुव, दीप्ति यादव, यामीन ट्रांसजेंडर, हरीश यादव, सलीम मेमन, शांतनु देवांगन, पंचराम टंडन, थानसिंग निषाद, एल्डरमैन धर्मेन्द्र चंद्राकर, तुलाराम साहू, मानसिंग निषाद, सज्जन शर्मा, नारायण पटेल, के.आर. सिन्हा, निखिल साहू, भवानीशंकर सेन, हिमांशु देवांगन, कुश साहू, संतोष ध्रुव, मेषनंदन पांडे, अजय चंद्राकर, गणेशु साहू सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्राचार्य एनसी साहू, केके साहू, मुरारी देवांगन, विनोद देवांगन, सीमा सिंह, चंद्रवती सिन्हा, भूपत कन्नौजे, अनीता चंद्राकर, थनेश्वरी यादव, संतोष वर्मा, डिगेश बघेल, लोवित रत्नाकर, संतोष निषाद, कृष्णेश यदु, जमीला खातून, सबीना नाज, श्यामा नेताम, नमिता मरकाम, चंद्रिका साहू, शीतल चंद्राकर, योगेश्वरी बंजारे, करुणा वर्मा, चंद्रभूषण निषाद, उमेश ढीढी, सुशील कुमार पांडे, टोपेश्वर साहू, केशव साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।