रायपुर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा मान. बहन कु. मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर जनकल्याणकारी दिवस समारोह आयोजित

TEJASWI NATH SONI

January 15, 2026

रायपुर, 15 जनवरी 2026।

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में भारत में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका एवं बहुजनों के मान-सम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक मायावती के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर जनकल्याणकारी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर के आंबेडकर चौक, जी.ई. रोड स्थित आयोजन स्थल पर दोपहर 12 बजे से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी रायपुर जोन इकाई द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। समारोह में बहन कु. मायावती जी के सामाजिक न्याय, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दुजराम बौद्ध जी (प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक एवं जोन इंचार्ज रायपुर) सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहन मायावती जी ने अपने संघर्षपूर्ण नेतृत्व से बहुजन समाज को राजनीतिक पहचान, आत्मसम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बसपा के प्रदेश, जोन, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि इस जनकल्याणकारी दिवस का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय और समान अवसर का संदेश पहुंचाना है।

समारोह का समापन बहन मायावती जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment