बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे पर संगठन की रणनीति तय करना तथा जनजागरण अभियान को मजबूत बनाना रहा। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान/टुण्ड्रा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता रही।
बैठक में जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक संदीप साहू, विधायक इंद्र साव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुनील माहेश्वरी, परमेश्वर यदु, सरजू प्रसाद धृतलहरे, रामचंद पटेल, दयाराम वर्मा, अमर मांडवी, सिद्धांत मिश्रा, नीलू चंदन साहू, प्रेमलता बंजारे और लक्ष्मी पांडे सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में राज महंत, पी.के. धृतलहरे, मोती साहू, युगल किशोर साहू, रविशंकर बंजारे, रामशंकर साहू, सतीश साहू, हेमंत दुबे, हृषिकेश पटेल, हरिराम नाग, केसरंजन पटेल, जब्बार खान, जान मोहम्मद खान, सुखलाल निषाद, मुरलीधर मिश्रा, रामकुमार नायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन तथा मातृशक्ति ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक के दौरान पी.के. धृतलहरे, सतीश साहू, युधिष्ठिर नायक और सिद्धांत मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।
जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा, जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे तथा उपस्थित विधायकों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है और संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।