ग्राम छांछी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत

TEJASWI NATH SONI

March 15, 2026

कसडोल। कसडोल विकासखंड के ग्राम छांछी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भागवत थवाईत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम छांछी में आयोजित कर्मा माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बताया गया कि अपने प्रवास के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद भी किया और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment