सारंगढ़/ बिलाईगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बिलाईगढ़ के तीनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों — युधिष्ठिर नायक (सोनाखान), भीसम प्रसाद साहू (सरसीवा) एवं लकेश्वर देवांगन (बिलाईगढ़) के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास, सूचना क्रांति और युवा सशक्तिकरण में दिए गए योगदान को याद किया।
विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की नई दिशा दी। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा अध्यक्ष भीसम प्रसाद साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, राम नारायण भट्ट, गोपाल पांडे, नेमीचंद केसरवानी, योगेश्वरी शैलेश साहू, जान मोहम्मद खान, दिग्गेश यादव, शेखर भट्ट, बलराम देवांगन, आशीष भट्ट, भूपेन्द्र यादव, इंदू भूषण पड़वार, बृजमोहन चंद्रा, हरिहर साहू, कोमल साहू, दुष्यंत खूंटे, अर्जुन रात्रे, मिथलेश लहरे, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, शंभू डडसेना, रामा हिरवानी, यशवंत साहू, कौशल साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने एवं कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।