कलेक्टर ने समर कैम्प का किया अवलोकन; विद्यार्थियों की रुचि अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश

BIRENDRA KUMAR SEN

May 16, 2026

कलेक्टर ने समर कैम्प का किया अवलोकन; विद्यार्थियों की रुचि अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश

10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ड्रोन एवं एआई की दी जा रही जानकारी

बलौदाबाजार,16 मई 2026/जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में जिले के सभी विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ne शनिवार को शासकीय हाई स्कूल कुसमी के समर कैम्प का अवलोकन किया।उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी और रूचि अनुसार व्यहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सीखने की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखने कहा।

समर कैम्प में बच्चों को आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परिचित कराया जा रहा हैं।कार्यक्रम के प्रथम दिवस जिलेभर से लगभग 400 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की गई। विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीकों को सीखने एवं समझने के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन संचालन, रोबोटिक्स मॉडल निर्माण, 3D प्रिंटिंग की प्रक्रिया, बेसिक कोडिंग एवं AI आधारित तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम केसंचालन हेतु प्रत्येक विकासखंड में दो-दो प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही विज्ञान गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विकासखंड में जिला विज्ञान क्लब के दो-दो सदस्यों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकासखंडों के चयनित विद्यालयों में 16 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यालयों में
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयापारा,
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, गुड़ेलिया,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमी,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटियाडीह
तथाशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटभेरा
शामिल हैं।

इस दौरान सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सहायक संचालक परियोजना
के.एस. मरावी, डीएमसी नरेंद्र वर्मा, जिला विज्ञान क्लब अध्यक्ष कौशिक मुनी त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment