प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर सीएचसी कसडोल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

TEJASWI NATH SONI

May 9, 2026

बलौदाबाजार, 9 मई 2026। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अंतर्गत कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी एवं डीपीएम सृष्टि मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रसूति कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) तथा निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का अवलोकन कर वहां भर्ती मरीजों और बच्चों का हालचाल जाना।

🤰 68 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत कुल 68 गर्भवती हितग्राही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिनमें से 16 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था श्रेणी में चिन्हित किया गया। इनमें 10 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी भी कराई गई।

🏥 ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य का लिया जायजा

सीएमएचओ ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना भेले सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment