भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

MOTI LAL

January 30, 2025

बलौदा बाजार। मिशन “आपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज दिनांक 30.01.2025 को थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पटपर भाटापारा में घेराबंदी कर अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से ₹30,990 कीमत मूल्य का 46.28 बल्क लीटर बियर एवं अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम तनु बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण और रोशन बंजारे निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।”

Leave a Comment