
बलौदा बाजार । नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के सतत प्रयासों से नगर के वार्ड क्रमांक 9 (डाक पारा) की लगभग 25 वर्षों से लंबित नाली एवं सीसी रोड निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं वार्ड पार्षद सुंदर साहू की पहल पर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन अवसर पर अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित जनसमस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जा रहा है तथा कसडोल को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं सुव्यवस्थित नगर बनाने के उद्देश्य से विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
भूमिपूजन के बाद वार्डवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में कार्य प्रारंभ होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं वार्ड पार्षद सुंदर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. सुदीप मानिकपुरी (मंडल अध्यक्ष भाजपा कसडोल एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत), पार्षद सुंदर साहू, पार्षद नीरज साहू, नगर साहू समाज के अध्यक्ष गुनी राम साहू, एल्डरमैन राजेंद्र श्रीवास, हेमलाल साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शोभा यादव, रामकुमार साहू (गुरुजी), तेजकुमार पाठक, सुशील साहू, सुनील साहू, रामकुमार साहू, कोमल पाठक, बूटी साहू, शेषनाथ श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, देवानंद श्रीवास, अभिजीत श्रीवास, मनोज पाठक, मन्नू साहू सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति रही।
वार्डवासियों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलभराव, आवागमन और स्वच्छता जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तथा वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी।