बलौदाबाजार: रक्षित केंद्र में भव्य ‘जनरल परेड’ आयोजित, SP गौरव राय ने ली सलामी; 4 पुलिसकर्मी पुरस्कृत

BIRENDRA KUMAR SEN

July 24, 2026

बलौदाबाजार: रक्षित केंद्र में भव्य ‘जनरल परेड’ आयोजित, SP गौरव राय ने ली सलामी; 4 पुलिसकर्मी पुरस्कृत

बलौदाबाजार। जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और वेशभूषा का स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में भव्य ‘जनरल परेड’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) ने परेड की सलामी ली और शामिल पुलिस बल का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 128 पुलिस जवान उपस्थित रहे।

​जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ‘टर्न-आउट’ (वर्दी, टोपी, जूते एवं बैज) का गहनता से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिले के शासकीय वाहनों, डायल 112, पेट्रोलिंग गाड़ियों तथा आपातकालीन वाहनों की भौतिक जांच की। एसपी महोदय ने वाहनों के रखरखाव, लॉग बुक और तकनीकी स्थिति को देखते हुए प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी वाहन हमेशा मुस्तैद रहें, ताकि आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स दिया जा सके।

​निरीक्षण के दौरान जिन पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट और वेशभूषा अनुकरणीय पाई गई, उनका उत्साहवर्धन करते हुए एसपी गौरव राय ने उन्हें पुरस्कृत किया:

  1. श्री नरेश दिवान (निरीक्षक, यातायात सिमगा)
  2. श्री राहुल मिरी (प्रशिक्षु उप निरीक्षक, थाना सुहेला)
  3. श्री शेखर सिंह चंदेल (प्रधान आरक्षक 236, रक्षित केंद्र बलौदाबाजार)
  4. श्रीमती उत्तरा निराला (महिला आरक्षक 328, थाना अजाक)

​इस अवसर पर नव-पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, एसडीओपी भाटापारा श्री तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश श्रीवास्तव एवं रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित विभिन्न थानों व चौकियों का बल मौजूद रहा।

​परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने, नियमित व्यायाम करने, ड्यूटी के दौरान आम जनता से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment