बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार।

MOTI LAL

January 6, 2025

बलौदा बाजार। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज दिनांक 06.01.2025 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम लटुवा एवं कुकूरदी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से ₹7260 कीमत मूल्य का 66 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी चंद्रकुमार ध्रुव से शराब बिक्री रकम ₹10,000 भी जप्त किया गया है। समीर कन्नौजे उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में क्रमशः अपराध क्र. 16,17/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार।”

Leave a Comment