उतरदा के आत्मानंद विद्यालय ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता की नई मिसाल

SARJU PRASAD SAHU

May 6, 2026

10वीं–12वीं में 80% से अधिक परिणाम, टॉपर्स ने जिले को दिलाया गौरव, शिक्षा गुणवत्ता की मजबूत पहचान

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विद्यालय का कुल परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जो समर्पित शिक्षण व्यवस्था और अनुशासित वातावरण का स्पष्ट प्रमाण है।

मुख्य उपलब्धियां

➡️ कक्षा 10वीं परिणाम: 80.19%

➡️ कक्षा 12वीं परिणाम: 82.60%

दोनों कक्षाओं में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन टॉपर्स ने उच्च अंक हासिल कर बढ़ाया मान कक्षा 10वीं में नव्या कुमारी (पिता– राम मिलन) ने 499 अंक (83.16%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आरव जगत (पिता– शंकर सिंह) 483 अंक (80.16%) के साथ द्वितीय तथा गुरुलाल (पिता– भैयाराम) 472 अंक (78.66%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं कक्षा 12वीं में अंजली पटेल (पिता– भूनेश्वर पटेल) ने 449 अंक (89.8%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संध्या यादव (पिता– धनसिंह यादव) 443 अंक (88.6%) के साथ द्वितीय एवं साधना यादव (पिता– इन्द्रसेन यादव) 434 अंक (86.8%) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य गोपाल प्रसाद लहरे के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment