बेमेतरा, 31 दिसम्बर 2025।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह के पदोन्नत होकर सेनानी, 21वीं वाहिनी करकाभाट (जिला बालोद) नियुक्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में हर्ष और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू ने श्रीमती ज्योति सिंह को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, अनुशासन और कार्यकुशलता से नई पदस्थापना पर भी पुलिस विभाग की गरिमा और कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, आरक्षक एवं महिला आरक्षक उपस्थित रहे।
सभी ने श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पुलिस विभाग के लिए भी गौरव का विषय है।