ऑपरेशन निश्चय: तेंदूकोना पुलिस ने स्कॉर्पियो के गुप्त चैंबर से 21 किलो गांजा जब्त किया, यूपी का तस्कर गिरफ्तार

SARJU PRASAAD SAHU

November 28, 2026

महासमुंद/तेंदूकोना। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला महासमुंद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन निश्चय के तहत तेंदूकोना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कॉर्पियो के गुप्त चैंबर से 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया और उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 25.11.2026 को थाना तेंदूकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम तिलाईदादर चौक मेन रोड के पास घेराबंदी की।

इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक OR-02 AL-1188 आते दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम इशदत्त उर्फ सूरज मिश्रा पिता श्यामबिहारी मिश्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी बसुहार, थाना सरायअकिल, जिला कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) बताया।

पुलिस ने संदेही को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो की पिछली सीट के नीचे बने विशेष गुप्त चैंबर में छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। गांजा निकालकर तौल कराने पर 21 किलोग्राम गांजा होना पाया गया, जिसकी कीमत 10,50,000 रुपये आंकी गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा ओडिशा से लाकर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल 13,51,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जब्त संपत्ति

  1.  21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा — कीमती 10,50,000 रुपये
  2.  एक स्कॉर्पियो वाहन — कीमती 3,00,000 रुपये
  3.  एक मोबाइल फोन — कीमती 1,000 रुपये

कुल जब्त संपत्ति की कीमत: 13,51,000 रुपये

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तेंदूकोना में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 20(B)(II)(C), 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment