बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचने पर बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस में विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने पंडरीपानी में सरपंच के निवास पर पहुंचकर भेंट-मुलाकात की। इसके पश्चात नवापारा में लहरे परिवार द्वारा आयोजित षष्ठी महोत्सव में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।
वहीं शाम को भटगांव में दुबे परिवार द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर उन्होंने कथा का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरे भी उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, राजमहंत पी.के. धृतलहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण भट्ट, रामशंकर साहू, आशीष भट्ट, बबलू खान, नल कुमार पटेल, राजू अग्रवाल, शेखर भट्ट, वीरेंद्र साहू, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, कृष्णचंद पटेल, योमुद्दीन खान, सुखलाल निषाद, सोनू कोसले, अरविंद मनहर, भगवानु जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।


