सोनाखान में कांग्रेस का “वोट बचाओ-देश बचाओ” जन संवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने भरी हुंकार
सोनाखान (बलौदा बाजार): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ-देश बचाओ” के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत ग्राम सोनाखान में मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनाखान मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक चंद्रदेव राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आम जनता का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने “वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मंडल स्तरीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेख अलीमुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत दुबे, मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू, रामसाय यादव, प्रमोद साहू, सूरज साहू, मुरलीधर मिश्रा, नंदकुमार डडसेना, रामा डडसेना, अलख राम साहू, भूषण शास्त्री, जागेश्वर ठाकुर, तुषार निषाद, राम भरोस सागर, रामलाल खैरवार, मनीराम साहू, सुरेश कुमार चौहान, सुंदर सिंह पैकरा, धनसाय पैकरा, परमानंद साहू, रामायण पैकरा, मोहन लाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


