विधायक कविता प्राण लहरे ने सैकड़ों दुर्गा पंडालों में किए माता रानी के दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAAD SAHU

October 20, 2026

सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक जारी रहा सघन दौरा, पूजा-अर्चना कर मांगा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ की बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने नवरात्रि पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक ने सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक लगातार सघन दौरा करते हुए अधिक से अधिक दुर्गा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

विधायक कविता प्राण लहरे के इस धार्मिक दौरा कार्यक्रम से क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर उनके पति प्राण लहरे, विधायक प्रतिनिधि के रूप में,भी पहुंचे और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए माता रानी से प्रार्थना की।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, माताएं-बहनें, आमजन तथा बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

विधायक का लगातार कई घंटों तक विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। उनके इस दौरे से श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की उन्नति, जनकल्याण और खुशहाली की कामना की गई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment