सैकड़ों दुर्गा पंडालों में पहुंचीं विधायक कविता प्राण लहरे, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना – युधिष्ठिर नायक
बिलाईगढ़ : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र के सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। अपनी सौम्यता, सरलता और सहज संवाद शैली के लिए पहचानी जाने वाली विधायक कविता लहरे ने सुबह 9 बजे से देर रात 11 बजे तक सघन जनसंपर्क दौरा कर अधिक से अधिक पंडालों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दौरे के दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की उन्नति, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। कई स्थानों पर विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे ने भी पूजा पंडालों में पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद लिया और आमजन से भेंट की।
इस सघन जनसंपर्क और दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे। साथ ही बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विधायक की लगातार उपस्थिति और आत्मीय मेल-मिलाप से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


