सोनपुर में महाभण्डारा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया माता का प्रसाद

BIRENDRA KUMAR SEN

October 19, 2026

सोनपुर में महाभण्डारा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया माता का प्रसाद

सोनपुर |
क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में नवदुर्गा उत्सव समिति, सोनपुर द्वारा इस वर्ष दुर्गा उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन का यह 32वां वर्ष है, जिसे लेकर समिति और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समिति द्वारा इस वर्ष माता रानी के दरबार में एक अत्यंत भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। नक्काशी और सजावट की यह अनूठी शैली यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहाँ रोज बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सोनपुर में माता रानी की विशेष कृपा यहाँ के भक्तों और उपासकों पर बरसती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामना रखकर पूजा-अर्चना करता है, माता रानी उसकी हर मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं।
इसी आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष आयोजन समिति के द्वारा एक विशाल महाभण्डारा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग चार से पाँच हजार श्रद्धालुओं ने माता भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर भोग भंडारा ग्रहण किया।
इस सफल और भव्य आयोजन को संपन्न कराने में गाँव के सभी वर्गों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी दानदाताओं, सहयोगियों और ग्रामवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment