सोनपुर में नवदुर्गा उत्सव समिति का भव्य महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

SARJU PRASAAD SAHU

October 19, 2026

32वें वर्ष में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजा, महाभंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

सोनपुर। सोनपुर में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के 32वें वर्ष में मां दुर्गा का भव्य दरबार और आकर्षक पंडाल सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल की सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र माता रानी की भक्ति में सराबोर है।

 

 

 

 

 

 

इसी कड़ी में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां भगवती का प्रसाद ग्रहण किया। महाभंडारे में गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

क्षेत्र में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता रानी की पूजा-अर्चना कर मनोकामना मांगने वाले भक्तों को मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

महाभंडारे के सफल आयोजन में ग्रामीणों, सहयोगियों और दानदाताओं का विशेष योगदान रहा। नवदुर्गा उत्सव समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment