जन-जन की आवाज़, क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान के लिए लड़ना ही मेरा धर्म है” – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

October 16, 2026

जन-जन की आवाज़, क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान के लिए लड़ना ही मेरा धर्म है” – युधिष्ठिर नायक

सोनाखान/बिलाईगढ़ – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने बताया कि सोनाखान अंचल पूर्ण रूप से वनों से घिरा हुआ है, यहां से प्रति वर्ष शासन प्रशासन को करोड़ो की फायदा होती है, उसके बाद भी हमारा क्षेत्र विकाश से कोसों दूर है, यह क्षेत्र बलौदा बाजार भाटापारा जिला और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतिम छोर में बसा है, जिसके पास कारण कई प्रकार के समस्या व्याप्त हैं, आज बार नवापारा क्षेत्र के दर्जन गांव ऐसे हैं जो आज भी विद्युत विहीन है, हमे शर्म आती है कि इक्कीसवीं सदी में हमारा क्षेत्र विद्युत, पक्की सड़क, से विहीन है,
सोनाखान तहसील का लगभग आधा क्षेत्र वन विभाग के कब्जे में है, जिसके कारण पक्की सड़क और विद्युत लगाने में दिक्कत हो रही है, पर हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि, इसी छत्तीसगढ़ के कई वन क्षेत्र जो अभ्यारण में है, उसके बाद भी वहां पक्की सड़क और विद्युत का जाल बिछा है, पर हमें नहीं मिल रहा है, हमे जान बुझ कर विकाश की राह से रोका जा रहा है, यह कैसा अन्याय है जो हमारे साथ हो रहा है, हम आदिवासी, अनु जाती, पिछड़ों के साथ सरकार भेद भाव कर रही हे, अब हम और नहीं सहेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष, युधिष्ठिर नायक “वनांचल” ने सरकार को संकेत देते हुए कहा है कि यदि सरकार, हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लेगी टी हमे मजबूरन उग्र आंदोलन करनी पड़ेगी, जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment